नई दिल्ली। भारत की अंडर-15 फुटबॉल टीम ने सैफ चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में भूटान को काठमांडू के एनएफए कॉम्पलेक्स में खेले गए मैच में 4-0 से मात दी। भारत के लिए शुभो पॉल ने दो गोल किए जबकि सुब्बा कुशांग और खाल्को अमन ने एक-एक गोल किया। भारत ने हाफ टाइम तक 1-0 की बढ़त ले ली थी। भारत ने शानदार शुरुआत की और पहला गोल चौथे मिनट में ही कर दिया। यह गोल शुभो ने किया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भूटान ने कई मौकों पर भारत के घेरे में प्रवेश किया, लेकिन गोल करने में सफलता हासिल नहीं कर पाई। दूसरे हाफ में भारत ने और शानदार प्रदर्शन किया और 64वें मिनट में एक गोल कर स्कोर 2-0 कर लिया। इस बार सुब्बा ने तीन डिफेंडरों को छकाते हुए गेंद को नेट में डाला। भारत के लिए तीसरा गोल शुभो ने 83वें मिनट में किया। अमन ने 86वें मिनट में एक और गोल कर भारत का स्कोर 4-0 कर दिया और इसी स्कोर के साथ टीम को जीत मिली।
ओलंपिक टिकट के लिए तैयार है भारतीय टीम
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope