• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फीफा विश्व कप : मेसी, रोजो के गोल से अर्जेंटीना अंतिम-16 में

FIFA World Cup: Messi and Rogo goal in Argentinas final -16 - Football News in Hindi

सेंट पीटर्सबर्ग। मार्कोस रोजो द्वारा 86वें मिनट में किए गए बेहतरीन गोल के दम पर अर्जेंटीना ने मंगलवार देर रात खेले गए फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में ग्रुप-डी के मैच में नाइजीरिया को 2-1 से मात देकर अंतिम-16 में जगह बना ली है। यह अर्जेंटीना की इस विश्व कप में पहली जीत है। पहले मैच में उसने आइसलैंड से 1-1 से ड्रॉ खेला था तो वहीं दूसरे मैच में उसे क्रोएशिया से 3-0 से हार मिली थी। इसी कारण अर्जेंटीना के अगले दौर में जाने पर संकट था। उसे इस मैच में जीत चाहिए थी और साथ ही दुआ करनी थी कि ग्रुप के दूसरे मैच में क्रोएशिया आइसलैंड को मात दे। इस दिन सब कुछ अर्जेंटीना के पक्ष में हुआ। उसने नाइजीरिया को हराया तो वहीं क्रोएशिया ने आइसलैंड को 2-1 से हरा दिया। क्रोएशिया ने तीन मैचों में तीन जीत के साथ नौ अंक लेकर पहले स्थान के साथ ग्रुप दौर का अंत किया। वहीं अर्जेंटीना ने तीन मैचों में चार अंक लेकर दूसरे स्थान के साथ अंतिम-16 में प्रवेश किया। नाइजीरिया और आइसलैंड को विश्व कप से बाहर जाना पड़ा है।
अर्जेंटीना ने मैच की सकारात्मक शुरुआत की। वहीं नाइजीरिया भी कम आक्रामक नहीं थी। आखिरकार मेसी ने 14वें मिनट में गोल कर अपनी टीम और प्रशंसकों वो लम्हा दिया जिसका लंबा इंतजार करना पड़ा। मेसी को मैदान के बीच से बेनेगा ने गेंद दी और अर्जेंटीना के कप्तान ने बॉक्स के बाहर गेंद पर कब्जा कर अंदर घुसे और दाईं ओर से गेंद को नेट में इस विश्व कप में अपना खाता खोला। मेसी का यह गोल इस विश्व कप का 100वां गोल था।
28वें मिनट में मेसी ने दाएं छोर से गोंजालेज हिग्युएन के गेंद दी जिसे नाइजीरिया के गोलकीपर फ्रांसिस यूझोहो ने रोक दिया।
नाइजीरिया, अर्जेंटीना के खिलाडिय़ों को खाली छोड़ रही थी। इसी कारण अर्जेंटीना मौके बना रही थी। ऐसी ही लगती 32वें मिनट में नाइजीरिया ने की खाली खड़े एंजेल डी मरिया के पास गेंद आई मरिया गेंद लेकर बॉक्स में जा ही रहे थे कि बालोग ने बाहर ही उन्हें गिरा दिया। अर्जेंटीना को फ्री किक मिली जिसे मेसी ने लिया। मेसी के बेहतरीन शॉट को हालांकि फ्रांसिस बचा ले गए।
पहले हाफ में अर्जेंटीना को खुशी मिली थी, लेकिन दूसरे हाफ में वो खुशी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई। माश्चेरानो ने बालोगन को पेनाल्टी एरिया गिरा दिया और वीएआर की दखलअंदाजी से नाइजीरिया को पेनाल्टी मिली जिसे विक्टर मोसेसे ने 51वें मिनट में गोल में बदल कर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी दिला दी।
नाइजीरिया खिलाड़ी किसी भी अर्जेंटीनी खिलाड़ी को अकेले नहीं छोड़ रहे थे। खासकर मेसी को। मेसी कभी भी दो नाइजीरियाई खिलाडिय़ों के बिना दूसरे हाफ में नहीं दिखे और इसी कारण वह अपने पास गेंद को बना नहीं पाए।
नाइजीरिया का डिफेंस मजबूत था और उसकी आक्रमण पंक्ति भी मौके बनाने की कोशिश में लगी थी। इसी बीच 71वें मिनट में नदिदि ने नाइजीरिया की स्कोरशीट में दूसरा गोल डालने का मौका गंवा दिया।
इस हाफ में अर्जेंटीना के पास बढ़त लेने का बेहतरीन मौका 81वें मिनट में आया। रोजो ने गोल के सामने गेंद हिग्युएन को दी जिस पर वो आसान सा मौका गंवा बैठे। लेकिन रोजो ने अगला मौका भुना लिया। 86वें मिनट में गेब्रिएल इवान मार्सडो के बेहतरीन क्रॉस पर रोजो ने एक शॉट में गेंद को नेट में डाल अर्जेंटीना को 2-1 से आगे कर दिया।
रोजो का यह गोल विजयी साबित हुआ और अर्जेंटीना अगले दौर में पहुंच गई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-FIFA World Cup: Messi and Rogo goal in Argentinas final -16
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fifa world cup 2018, fifa world cup, messi rogo, goal, argentinas, lionel messi, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved