• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

FIFA WC : स्पेन के मिडफील्डर इस्को बोले, ...नहीं तो हम घर जाएंगे

कालिनग्राड। स्पेन के मिडफील्डर इस्को ने कहा है कि फीफा विश्व कप के अगले दौर में पहुंचने के लिए टीम को अपनी गलतियों से बचने की जरूरत है। स्पेन को टूर्नामेंट के अंतिम-16 में पहुंचने के लिए सोमवार को मोरक्को के खिलाफ जीत या ड्रॉ की दरकार थी।

स्पेन की टीम मुकाबले के 81वें मिनट में 1-1 से बराबरी पर थी। 81वें मिनट में युसूफ एन नेसरी ने हेडर के जरिये गोल कर मोरक्को को बढ़त दिलाई। इसके बाद डिएगो कोस्टा के स्थान पर आए इयागो ने स्पेन के लिए इंजरी टाइम (91वें मिनट) में बराबरी का गोल कर उसे हार से बचाया। इस्को ने संवाददाताओं से कहा, हमें अपने काम को एक साथ करने की जरूरत है, नहीं तो हम घर जाएंगे।

हम फिर से थोड़ा दुविधा में पड़ चुके हैं। उन्होंने कहा, हमें अपने आपको आसान बनाने की जरुरत है और मुश्किल परिस्थितियों में इतनी सारी गलतियां नहीं करनी हैं। टूर्नामेंट का महत्वपूर्ण हिस्सा अब शुरू होता है और हमें पता है कि यह बहुत ही मुश्किल होने वाला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-FIFA World Cup 2018 : Spain midfielder Isco reaction after match against Morocco
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fifa world cup 2018, spain, midfielder isco, morocco, spain vs morocco, fifa world cup, diego costa, var, video assistant referee, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved