• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सर्बिया ने VAR का इस्तेमाल नहीं किए जाने पर उठाए सवाल

कैलिनिनग्राद (रूस)। सर्बिया फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष सावो मिलोसेविक ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ खेले विश्व कप मैच में पेनल्टी किक की अपील पर वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वीएआर) का इस्तेमाल न होने पर सवाल खड़े किए हैं। कैलिनिनग्राद स्टेडियम में शुक्रवार रात को खेले गए इस मैच में स्विट्जरलैंड ने सर्बिया को 2-1 से हराया था।

दूसरे हाफ के दौरान सर्बिया के स्ट्राइकर एलेक्जेंडर मित्रोविक के साथ स्विट्जरलैंड के डिफेंडर स्टीफन लिचेस्टिनर और फाबियान शाएर भी गिर पड़े, लेकिन रेफरी फेलिक्स बेरिक ने खेल को जारी रखा। मिलोसेविक ने कहा, मैं समझता हूं कि रेफरी ने इसे नहीं देखा, लेकिन इसीलिए तो वीएआर रखा गया है। वो लोग ऊपर क्या कर रहे हैं।

मित्रोविक ने हेडर के द्वारा गोल मारकर अपनी टीम को बढ़त दे दी थी, लेकिन स्विट्जरलैंड ने ग्रानिच शाका के गोल से स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। शेर्डान शकीरी ने 90वें मिनट में गोल कर स्विट्जरलैंड को सर्बिया के खिलाफ 2-1 से जीत दिलाई। दोनों टीमों के पास नॉकआउट दौर में प्रवेश का मौका है। सर्बिया का सामना अंतिम ग्रुप मैच में ब्राजील से और कोस्टा रिका का सामना स्विट्जरलैंड से होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-FIFA World Cup 2018 : Serbia rise question for not using VAR against Switzerland
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fifa world cup 2018, serbia, var, switzerland, video assistant referee, penalty kick, serbia vs switzerland, panama, russia, edgar barcenas, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved