• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

फीफा विश्व कप : स्पेनिश चुनौती को पार कर इतिहास रचना चाहेगा रूस

लुज्निाकी (रूस)। मेजबान रूस ने अभी तक फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी को चौंकाते हुए पहली बार अंतिम-16 में जगह बनाई है, लेकिन उसके लिए अब चीजें उस तरह से आसान नहीं होने वाली है जिस तरह से ग्रुप दौर में थीं। रूस को अब अपनी अभी तक की सबसे बड़ी चुनौती का सामना करना है। मेजबान टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में रविवार को लुज्निाकी स्टेडियम में 2010 की विजेता और खिताब की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही स्पेन से टकराएगी।

मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। रूस ने पहले मैच में सऊदी अरब को 5-0 से मात दी थी। उसके बाद मिस्र को भी हराया था। उसे हालांकि अपने आखिरी ग्रुप मैच में उरुग्वे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस हार से उसे सबक तो मिला होगा और अपनी गलतियों में सुधार कर वह स्पेन के सामने उतरना चाहेगी।

हार से हो सकता है रूस के मनोबल पर थोड़ा असर पड़ा हो क्योंकि उरुग्वे बड़ी टीम है और उसके सामने बिखर जाना टीम का असल स्थिति को बयां करता है, लेकिन उस हार से उबरने के लिए उसके पास पहली बार प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने से मिला आत्मविश्वास है और यह स्पेन के लिए खतरनाक साबित भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-FIFA World Cup 2018 : Russia wants to create history against Spain
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fifa world cup 2018, russia, spain, russia vs spain, saudi arabia, pre quarter final, fifa wc, fifa world cup, uruguay, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved