• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

फीफा विश्व कप : लुकाकू के पास है हैरी केन को पछाडऩे का मौका

मॉस्को। रूस में जारी फीफा विश्व कप का 21वां संस्करण समाप्ति की कगार पर है और मंगलवार को शुरू होने वाल सेमीफाइनल मुकाबलों से पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन छह गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं।

केन ने कप्तान के तौर पर टीम का आगे से नेतृत्व किया और चार मैचों में छह गोल दाग चुके हैं। पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो, बेल्जियम के स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू और रूस के डेनिस चेरिसेव चार गोल के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर काबिज हैं। हालंकि, केन को रोनाल्डो एवं चेरिसेव से कोई खतरा नहीं है क्योंकि इन दोनों खिलाडिय़ों की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

रोमेलु लूकाकू की टीम बेल्जियम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, जहां उसका सामना मंगलवार को खिताब की प्रबल दावेदार फ्रांस से होगा। बेल्जियम के खिताब तक पहुंचने की राह भले ही आसान न हो लेकिन लुकाकू के पास केन को पछाडऩे का सुनहरा मौका है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-FIFA World Cup 2018 : Romelu Lukaku can outclass Harry Kane
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fifa world cup 2018, romelu lukaku, harry kane, belgium, england, france, croatia, cristiano ronaldo, mbappe, antonie griezmann, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved