• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

फीफा विश्व कप : मजबूत पुर्तगाल से जीत छीनने उतरेगा मोरक्को

मॉस्को। अपने पहले मैच में ईरान के खिलाफ मिली हार के बाद मोरक्को की टीम फीफा विश्व कप के ग्रुप-बी में आज बुधवार को होने वाले दूसरे मैच में मजबूत पुर्तगाल से जीत छीनने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, ताकि वह विश्व कप में अपना खाता खोल सके। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे शुरू होगा। मोरक्को अपने पहले मैच में ईरान से 1-0 से हारी थी, वहीं यूरोपीयन चैम्पियन पुर्तगाल ने स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की हैट्रिक के दम पर 2010 के चैम्पियन स्पेन को 3-3 से बराबरी पर रोका था।

पुर्तगाल दूसरे ग्रुप मैच में पूरी तरह से मोरक्को पर हावी रहने की कोशिश करेगी। ऐसे में मोरक्को को किसी भी प्रकार से रोनाल्डो की टीम के डिफेंस को भेदकर उस पर दबाव बनाना होगा। ईरान के खिलाफ पहले मैच में शुरुआती 20 मिनट में मोरक्को ने बेहतरीन अटैकिंग पावर दिखाई, लेकिन उसका फारवर्ड कमजोर रहा और इसी कारण वह गोल करने में असफल रही। मोरक्को के लिए पुर्तगाल के खिलाफ मैच और भी मुश्किल इसलिए हो सकता है, क्योंकि उनके पास नोर्डिन अमराबत नहीं होगा।

सिर पर चोट लगने के कारण अमराबत दूसरे ग्रुप मैच में टीम के साथ मैदान पर नहीं उतर पाएंगे। ऐसे में मोरक्को को लिए ग्रुप स्तर के दूसरे मैच की चुनौती बेहद बड़ी है। पुर्तगाल भले ही मजबूत टीम हो, लेकिन स्पेन के खिलाफ खेले गए मैच में यह साफ नजर आया है कि उसे अपने डिफेंस को और भी मजबूत करने की जरूरत है, क्योंकि स्पेन ने उसके डिफेंस को भेदकर ही तीन गोल किए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-FIFA World Cup 2018 : Portugal will take on Morocco
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fifa world cup 2018, portugal, morocco, portugal vs morocco, fifa world cup, cristiano ronaldo, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved