• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

नेमार ने कहा, मैं हार में भी ईश्वर को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि...

निझनी नोवोगोरोड (रूस)। विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के हाथों हार झेलने के बाद उरुग्वे के स्ट्राइकर एडिसन कवानी ने फेसबुक पर एक भावुक संदेश लिखा है। फ्रांस ने शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में उरुग्वे को 2-0 से मात देकर उसके सफर का अंत कर दिया। कवानी हालांकि चोट के कारण इस मैच में नहीं खेले थे। उनकी कमी टीम को खली थी और लुइस सुआरेज ने भी इस बात को कबूला था। हार के बाद कवानी ने फेसबुक पर लिखा, दुखद... बेशक।

लेकिन गर्व भी है। इस परिवार के साथ मैदान के बाहर और अंदर इस शानदार अनुभव के लिए भगवान का शुक्रिया। उरुग्वे का खिलाड़ी होने पर गर्व है। यह सब जिंदगी का हिस्सा है। उन्होंने अपनी टीम को संदेश देते हुए कहा कि यह समय आगे बढऩे का है क्योंकि अभी टीम को बहुत कुछ करना है। उन्होंने लिखा, साथियों हमें यहां से आगे बढऩा होगा। हमें अभी काफी कुछ करना है। सफर अभी जारी है।

कवानी की ही बदौलत उरुग्वे इस विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच पाया। उन्होंने पुर्तगाल के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में दो गोल करते हुए अपनी टीम को क्वार्टर फाइनल का टिकट दिलाया था। इसी मैच में कवानी को दूसरे हाफ के अंत में चोट लग गई और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। वे चोट से उबर नहीं पाए थे इसलिए क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के खिलाफ नहीं खेले। कवानी ने इस विश्व कप के चार मैच में कुल तीन गोल किए।

ये भी पढ़ें - T20 सीरीज : टीम इंडिया में रैना की वापसी, इन 5 की छुट्टी

यह भी पढ़े

Web Title-FIFA World Cup 2018 : Neymar reaction after defeat from Belgium
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fifa world cup 2018, neymar, belgium, brazil, belgium vs brazil, quarter final, psg, russia, edinson cavani, uruguay, facebook, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved