• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

फीफा विश्व कप 2018 की तीसरी सबसे युवा टीम इंग्लैंड आज...

वोल्गोग्राड (रूस)। पिछले विश्व कप में ग्रुप चरण और यूरो 2016 में दूसरे राउंड में बाहर होने वाली वाली इंग्लैंड की टीम इस बार फीफा विश्व कप के ग्रुप-जी के एक मुकाबले में आज ट्यूनीशिया के खिलाफ होने वाले मैच में जीत के साथ टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 11.30 बजे शुरू होगा। टूर्नामेंट में इंग्लैंड की टीम तीसरी सबसे युवा टीम है। टीम के प्रमुख कोच गैरेथ साउथगेट ने उम्मीदों को कम करने के लिए अपना पूरा प्रयास किया है। ब्राजील में पिछले विश्व कप में ग्रुप चरण और यूरो 2016 में दूसरे राउंड में बाहर होने वाली कप्तान हेरी केन की इंग्लैंड की टीम से प्रशंसकों को कुछ ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं। इंग्लैंड की टीम में इस समय कोई बड़ा नाम नहीं है। लेकिन खिलाडिय़ों के बीच एकता की भावना है और कोच साउथगेट भी इस बात को समझते हैं। नाइजीरिया और कोस्टा रिका के खिलाफ दोस्ताना मुकाबलों में मिली जीत से टीम का मनोबल ऊंचा है। टीम में कई सारे खिलाड़ी आक्रामक हैं। इनमें कप्तान हेरी केन और रहीम के फ्रंट से शुरू करने की उम्मीद है तो वहीं जेसे लिनगार्ड डेले एली उनके पीछे खेल सकते हैं। साउथगेट को उम्मीद है कि हेरी मेगयूरे और किरेन ट्रिप्यिर अपने फार्म में लौट सकते हैं। इसके अलावा चेल्सी के अनुभवी डिफेंडर गैरी काहिल और मेनचेस्टर युनाइटेड के एश्ले यंग के भी फार्म में आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-FIFA World Cup 2018 : England will take on Tunisia on today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fifa world cup 2018, england, tunisia, fifa world cup, england vs tunisia, harry kane, coach southgate, friendly match, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved