• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

डिएगो माराडोना ने लिखा, मैं स्टेडियम छोडक़र कैसे जा सकता था?

सेंट पीटर्सबर्ग (रूस)। अर्जेंटीना फुटबॉल जगत के दिग्गजों में शुमार डिएगो माराडोना ने कहा है कि चिकित्सकों द्वारा की गई जांच के बाद वे स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। फीफा विश्व कप में मंगलवार रात को नाइजीरिया के खिलाफ अर्जेंटीना के मैच में माराडोना स्टेडियम में मौजूद थे। मेसी द्वारा मैच का पहला गोल दागने के बाद माराडोना ने जमकर जश्न मनाया था। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 57 वर्षीय माराडोना ने 1986 में विश्व कप जीतने वाली अर्जेंटीना टीम की कप्तानी की थी। उन्होंने कहा कि मंगलवार के मैच के दौरान उनकी गर्दन में बहुत दर्द था। उल्लेखनीय है कि अर्जेंटीना ने नाइजीरिया को अपने अंतिम ग्रुप मैच में 2-1 से हराकर अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया है। माराडोना ने इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा की, जिसमें उन्हें पहले हाफ के बाद मेडिकल स्टॉफ के साथ देखा जा रहा है। हालांकि, उन्होंने अस्पताल जाने की बात से साफ इनकार कर दिया। माराडोना ने इंस्टाग्राम पर जारी एक पोस्ट में कहा, मैं आप सभी को बता देना चाहता हूं कि मैं स्वस्थ हूं। चिकित्सकों ने मेरे स्वास्थ्य की जांच की और मुझे दूसरे हाफ की समाप्ति से पहले घर जाने का सुझाव दिया, लेकिन मैं मैच को देखना चाहता था। मैं स्टेडियम छोडक़र कैसे जा सकता था? सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में अर्जेंटीना के स्कोर की नाइजीरिया से 1-1 से बराबरी के बाद माराडोना को भावुक होते देखा जा रहा है। मार्कोस रोजो ने अर्जेंटीना के लिए अंतिम क्षणों में गोल किया और उसे नॉक आउट में पहुंचा दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-FIFA World Cup 2018 : Diego Maradona fine after being seen by doctor during argentina and nigeria match
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fifa world cup 2018, diego maradona, doctor, argentina, nigeria, argentina vs nigeria, maradona instagram, saudi arabia, lionel messi, saudi arabia coach juan antonio pizzi, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved