• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

FIFA WC : डिफेंडिंग चैंपियन जर्मनी बाहर, कोरिया ने 2-0 से दी मात

कजान। फीफा विश्व के एक अहम मुकाबले में दक्षिण कोरिया की टीम ने पूर्व चैंपियन जर्मनी को 2-0 से हराकर बाहर कर दिया। जर्मनी को ये मैच जीतना था। इंजुरी टाइम में दक्षिण कोरिया के वाई जी किम ने 93वें मिनट और एचएम सन ने 96वें मिनट में गोल करके दक्षिण कोरिया को जर्मनी के खिलाफ 2-0 की बढ़त दिला दी। अंतिम क्षणों में किए गए इन दो गोलों ने मैच का पासा पलट दिया। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन जर्मनी ग्रुप चरण से ही बाहर हो गया। पहले हाफ गोलरहित रहा है। दोनों ही टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हुआ। 90 मिनट का खेल खत्म हो चुका है। दोनों हाफ गोलरहित रहे हैं। अब इंजुरी टाइम चल रहा है। जर्मनी को विश्वकप में बने रहने के लिए इस मैच में जीत जरूरी है। और इसके बाद उन्हें स्वीडर की मैक्सिको के खिलाफ 2-0 की जीत पर भी दुआ करनी होगी। जर्मनी की टीम में थॉमस मुलर की जगह मेसुत ओजिल को टीम में शामिल किया गया है।
ग्रुप स्तर पर जर्मनी भले ही दूसरे स्थान पर हो, लेकिन उसके लिए नॉकआउट दौर में स्थान हासिल करना उसके आखिरी ग्रुप मैच पर ही नहीं, बल्कि स्वीडन और मेक्सिको के बीच खेले जाने वाले दूसरे ग्रुप मैच पर भी निर्भर करता है।
स्वीडन और जर्मनी की टीमें नॉकआउट दौर के लिए एक ही नाव पर सवार हैं। दोनों के ही तीन-तीन अंक हैं और दोनों ही टीमों ने दो गोल किए हैं और दो गोल खाए हैं। ऐसे में इन दोनों में से अपने ग्रुप मैच में जीतने वाली टीम ही अंतिम-16 दौर में प्रवेश हासिल कर पाएगी। जर्मनी को अगर अपने विश्व कप खिताब की उम्मीदों को जिंदा रखना है, तो उसे अपने आखिरी ग्रुप मैच में दक्षिण कोरिया के खिलाफ न केवल जीत हासिल करनी होगी, बल्कि अधिक गोल भी करने होगे।
इस बीच, उसे दक्षिण कोरिया की टीम से एक भी गोल खाने से बचना होगा। चार बार की विश्व चैम्पियन जर्मनी ने मेक्सिको के खिलाफ पहले मैच में मिली हार से दूसरे मैच में अपने खेल में सुधार कर स्वीडन के खिलाफ जीत हासिल की थी। जर्मनी और स्वीडन दोनों ही नॉक आउट दौर में प्रवेश की राह में खड़ी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-FIFA World Cup 2018 : Defending champion Germany will take on South Korea
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fifa world cup 2018, defending champion germany, south korea, germany vs south korea, mexico, sweden, russia, moscow, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved