• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

LIVE FIFA WC : अर्जेंटीना V/ नाइजीरिया, मैसी से उम्मीदें, मुकाबला शुरू

सेंट पीटर्सबर्ग। फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में ग्रुप-डी के अहम मैच में सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में आज मंगलवार को अर्जेंटीना का सामना नाइजीरिया से होगा। मुकाबला रात 11.30 बजे से शुरू होगा। अंकतालिका में क्रोएशिया छह अंकों के साथ पहले स्थान पर है और अगले दौर में जगह बना चुका है। नाइजीरिया के दो मैचों में एक जीत के साथ तीन अंक हैं और वो दूसरे स्थान पर है। आइसलैंड और अर्जेंटीना के एक-एक अंक है, लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण आइसलैंड तीसरे स्थान पर है।

अगर अर्जेंटीना आखिरी मैच में नाइजीरिया को हरा देता है, तो फिर उसे क्रोएशिया और आइसलैंड के बीच होने वाले मैच पर नजरें रखनी होंगी और दुआ करनी होगी की क्रोएशिया पहली बार विश्व कप खेल रही आइसलैंड को मात दे दे। यही एक समीकरण है जो अर्जेंटीना को खिताब की दौड़ में रख सकता है।

अर्जेंटीना को नाइजीरिया को बड़े अंतर से मात देनी होगी क्योंकि अगर आइसलैंड भी क्रोएशिया को हरा देता है और अर्जेंटीना, नाइजीरिया को मामूली अंतर से हराता है तो आइसलैंड बेहतर गोल अंतर के रहते हुए अगले दौर का टिकट कटा लेगा। लेकिन नाइजीरिया, अर्जेंटीना से ड्रॉ भी खेल लेती है तो भी वह अगले दौर में जा सकती है। यह मैच अर्जेंटीना के लिए बेहद अहम है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-FIFA World Cup 2018 : Argentina equations for entering in knockout round
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fifa world cup 2018, argentina, knockout round, nigeria, argentina vs nigeria, croatia, iceland, saint petersburg, lionel messi, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved