• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

फीफा विश्व कप : चार बार की चैंपियन इटली की राह मुश्किल

स्टाकहोम। चार बार के चैंपियन इटली की अगले साल रूस में होने वाले फीफा विश्व कप में खेलने की राह मुश्किल हो गई है। उसे शनिवार को यहां मेजबान स्वीडन ने प्लेऑफ मुकाबले के पहले चरण में 1-0 से हरा दिया। स्वीडन के लिए स्थापन्न खिलाड़ी जैकब योहानसन ने 61वें मिनट में गोल किया।

उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए इटली को अब दूसरे चरण के घरेलू मुकाबले में स्वीडन को हराना होगा। इटली अगर क्वालीफाई करने में नाकाम रहता है तो 60 साल में ऐसा दूसरी बार होगा। इससे पहले 1958 में इटली विश्व कप में क्वालीफाई करने में असफल रहा था। उल्लेखनीय है कि ब्राजील ने सर्वाधिक 5 बार, जबकि जर्मनी ने दफा खिताब जीता है।

इस बीच, जोहानसबर्ग के पोलोकवाने में खेले गए मुकाबले में सेनेगल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में खेलने वाले दियाफ्रा साखू और सादियो माने के शानदार खेल के दम पर दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर विश्वकप में जगह पक्की की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-FIFA World Cup : Sweden beat Italy by 1-0
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fifa world cup, sweden, italy, sweden vs italy, senegal, south africa, brazil, germany, epl, qualifier match, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved