• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

वर्ष 1985 के बाद से मेक्सिको की गत चैंपियन जर्मनी के खिलाफ...

मास्को। इर्विग लोजानो के एकमात्र गोल की बदौलत मेक्सिको ने फीफा विश्व कप के ग्रुप एफ के एक रोमांचक मुकाबले में रविवार को मौजूदा चैम्पियन जर्मनी को 1-0 से मात दी। वर्ष 1985 के बाद से मेक्सिको की जर्मनी के खिलाफ यह पहली जीत है। लुज्निकी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मेक्सिको ने अप्रत्याशित तेज शुरुआत की और दूसरे मिनट में कॉर्नर अर्जित किया। पिछले विश्व कप में गोल्डन ग्लव अवॉर्ड जीतने वाले गोलकीपर मैनुअल नॉयर ने विपक्षी टीम को शुरुआती बढ़त नहीं लेने दी और अगले ही मिनट जर्मनी ने आक्रमण किया। जर्मनी के डिफेंडर जोशुआ किमिच ने बॉक्स के अंदर दाएं छोर पर खड़े स्ट्राइकर टीमो वॉर्नर को पास दिया लेकिन वह गेंद को गोल में नहीं डाल पाए। दोनों टीमों ने अपनी आक्रामण शैली में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया और 9वें मिनट में मेक्सिको को फ्री-किक मिली लेकिन मिगुएल लेउन अपनी टीम को शुरुआती बढ़त नहीं दिला पाए। जर्मनी ने अधिक समय गेंद को नियंत्रण में रखकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाने का प्रयास किया। मैच के 35वें मिनट में मेक्सिको के खिलाड़ी जर्मनी के डिफेंस को भेदकर शुरुआती बढ़त बनाने में कामयाब रहे। मेक्सिको के स्टार फारवर्ड जेवियर हर्नादेज ने हाफ लाइन से अपनी दाईं ओर खड़े इर्विग लोजानो को पास दिया जिन्होंने जर्मनी के डिफेंडर को छकाते हुए 12 गज की दूरी से शानदार गोल किया। एक गोल से पिछडऩे के बाद जर्मनी को 39वें मिनट में फ्री-किक मिली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-FIFA World Cup : Mexico beat defending champion Germany by 1-0
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fifa world cup, mexico, defending champion germany, germany, mexico vs germany, fifa world cup 2018, russia, moscow, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved