• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

फीफा विश्व कप : स्पेन के खिलाफ रोनाल्डो ने बनाए नए रिकॉर्ड

सोचि (रूस)। फुटबॉल जगत के महान खिलाडिय़ों में शुमार पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो लगातार नए कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे हैं। रूस में जारी फीफा विश्व कप के ग्रुप बी के मुकाबले में शुक्रवार रात स्पेन के खिलाफ शानदार हैट्रिक लगाकर इस करिश्माई फॉरवर्ड ने एक बार फिर दुनिया को अपनी प्रतिभा का दीवाना बना लिया।

फिश्ट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के चौथे मिनट में रोनाल्डो द्वारा किया गया गोल 1966 विश्व कप के बाद इस टूर्नामेंट में किया गया सबसे तेज गोल है। इंग्लैंड में हुए 1966 विश्व कप में जोसे अगुस्तो ने हंगरी के खिलाफ 1.35 सेकेंड में गोल किया था।

इस मैच में गोल करने के साथ ही पुर्तगाल के कप्तान लगातार आठ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल दागने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इन प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में विश्व कप, यूरोपीय चैम्पियनशिप और कोपा अमेरिका शामिल है। रोनाल्डो से पहले यूरोप एवं अमेरिका का कोई भी खिलाड़ी इस रिकॉर्ड को अपने नाम नहीं कर सका।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-FIFA World Cup : Cristiano Ronaldo made new records against Spain
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fifa world cup, cristiano ronaldo, new records, spain, fifa world cup 2018, portugal, spain vs portugal, pele, moscow, russia, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved