रोस्तोव ऑन डॉन (रूस)। उरुग्वे ने सऊदी अरब को 1-0 से हराकर अंतिम-16 में प्रवेश किया। मैच में एकमात्र गोल स्टार खिलाड़ी लुइस सुआरेज ने किया। हाफ टाइम तक उरुग्वे ने सुआरेज के बेहतरीन गोल की मदद से 1-0 से बढ़त बनाए रखी है। खेल के 23वें मिनट में सुआरेज ने गोल करते हुए उरुग्वे को 1-0 की बढ़त दिला दी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पहले मैच में रूस ने 5-0 से हराया
सऊदी अरब को ग्रुप में खेले गए पहले मैच में मेजबान रूस के खिलाफ 5-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में टीम का कमजोर डिफेंस रूस के अटैक को नहीं संभाल पा रहा था। इसी से सबक लेते हुए टीम अपना डिफेंस मजबूत रखना चाहेगी।
उरुग्वे मैच को यादगार बनाना चाहेगा
उरुग्वे के स्टार प्लेयर लुइस सुआरेज का यह 100वां इंटरनेशनल मैच है, ऐसे में उरुग्वे इस मैच को अपने लिए यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। शुरुआती क्षणों का खेल मैदान के बीचोंबीच होता रहा हालांकि इस दौरान ज्यादातर समय गेंद उरुग्वे के कब्जे में रही लेकिन उसका कोई भी हमला सऊदी अरब के लिए चुनौती नहीं बन पाया।
आईपीएल 2022 - पंजाब किंग्स ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया
टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम की अगुवाई कर सकते हैं हार्दिक पांड्या
आईपीएल : मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराया
Daily Horoscope