• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

‘U-17 विश्व कप का असफल आयोजन अव्यवस्था का उदाहरण’

नई दिल्ली। फीफा अंडर-17 विश्व कप टूर्नामेंट के निदेशक जेवियर सेप्पी का कहना है कि प्रशंसकों के लिए इस टूर्नामेंट का आयोजन असफल रहा। सेप्पी ने कहा कि फुटबॉल के खिलाडिय़ों के साथ ड्रेसिंग रूप में चूहों को देखना अव्यवस्था को दर्शाता है। चिली के निवासी सेप्पी ने यह भी कहा कि राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित छह मैचों के केवल 47000 टिकट ही बिके। इस स्टेडियम में एक समय पर 60000 लोग बैठ सकते हैं, लेकिन हर मैच में केवल 30000 लोग ही नजर आए। पांचवें इंटरनेशनल कन्वेंशन ऑन फुटबॉल बिजनेस में सेप्पी ने कहा, दिल्ली में केवल 47000 टिकट ही बिके। प्रशंसकों को अधिक महत्व दिया जाना चाहिए था और उनके लिए अनुकूल वातावरण बनाया जाना चाहिए था, जो उन्हें स्टेडियमों तक खींच कर लाता। इस सम्मेलन में पहुंचे लोगों से सेप्पी ने अपने अनुभव साझा करने के लिए कहा। लोगों ने कहा कि सुरक्षा मुद्दों के कारण उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा। सेप्पी ने कहा कि भारत में ऐसे टूर्नामेंट का आयोजन बहुत मुश्किल है। उन्होंने 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों के असफल आयोजन पर भी बात की। उन्होंने कहा, लोग कह रहे हैं कि विश्व कप का आयोजन सफल था, लेकिन मैं सच कहूं, तो एक प्रशंसक के तौर पर मेरे अनुभव से यह प्रशंसकों के लिए सफल नहीं था और यहीं सच्चाई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-FIFA Under-17 World Cup was failure because of mismanagement in india : Javier Ceppi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fifa world cup 2018, fifa under-17 world cup, mismanagement, india, javier ceppi, tournament director, delhi, english premier league, epl, swansea city, liverpool, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved