• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत में होने वाला FIFA यू-17 महिला विश्व कप स्थगित

FIFA U-17 Women WC 2020 India postponed due to COVID-19 - Football News in Hindi

नई दिल्ली। फुटबाल की नियामक संस्था फीफा ने कोरोनावायरस के कारण भारत में इस साल नवंबर में होने वाला फीफा अंडर-17 महिला फुटबाल विश्वकप स्थगित करने की घोषणा की है। फीफा ने कहा कि यह फैसला फीफा-कन्फेडरेशंस वकिर्ंग ग्रुप ने लिया है जिसकी स्थापना हाल ही में फीफा काउंसिल ब्यूरो ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर की थी।

फीफा ने कहा, " फीफा के कार्यकारी समूह ने फीफा अंडर-20 महिला वल्र्ड कप पनामा-कोस्टा रिका 2020 को स्थगित करने का फैसला किया, जो अगस्त-सितंबर 2020 में होना था। साथ ही उसने भारत में इस साल नबवंबर में होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप को भी स्थगित कर दिया है।"

फुटबाल की शीर्ष संस्था ने कहा कि नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। भारत में फीफा अंडर-17 विश्व कप का आयोजन दो नवंबर से 21 नवंबर तक देश के पांच शहरों में होना था।

फीफा के अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो ने कहा कि कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए दुनिया में कोई भी नहीं जानता है कि फुटबाल कब शुरू होगा। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-FIFA U-17 Women WC 2020 India postponed due to COVID-19
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fifa u-17 women wc 2020 india postponed, covid-19, fifa u-17 women wc 2020, india, postponed, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved