• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

डी. वाई. पाटिल स्टेडियम की तैयारी पर FIFA ने जताई संतुष्टि

नवी मुंबई। भारत में इसी वर्ष होने वाले अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप के मैचों की मेजबानी करने वाले डी. वाई. पाटिल स्टेडियम की तैयारियों पर फुटबॉल की विश्व नियामक संस्था फीफा ने संतुष्टि व्यक्त की है। फीफा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) के सदस्यों के साथ स्टेडियम की तैयारियों का जायजा लिया।

फीफा के आयोजन प्रमुख जेमी यारजा ने स्टेडियम की तैयारियों को लेकर संतुष्टि व्यक्त की और कहा, हम इस स्टेडियम की तैयारियों से बेहद प्रभावित हैं। विजय पाटिल और उनकी टीम ने सराहनीय कार्य किया है और यह कार्य 200 दिनों के बाद यहां होने वाले विश्व कप के दौरान दिखाई देगा।

टूर्नामेंट निदेशक जेवियर सेप्पी ने भी नवी मुंबई स्थित स्टेडियम की तैयारियों पर खुशी जाहिर की। सेप्पी ने कहा, नवी मुंबई आना हमेशा खुशी देता है। डी. वाई. पाटिल स्टेडियम की तैयारियों पर काम कर रही टीम ने नए मानक बनाए हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-FIFA satisfy with preparation of DY Patil football stadium for under-17 world cup
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fifa, satisfy with preparation, dy patil football stadium, under-17 world cup, tournament director javier seppi, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved