• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

फीफा अध्यक्ष इंफेंटीनो ने कहा, भारत अब बन गया है फुटबॉल का देश

कोलकाता। फुटबॉल की विश्व नियामक संस्था फीफा के अध्यक्ष गियानी इंफेंटीनो ने गुरुवार को कहा कि भारत अब फुटबॉल का देश बन गया है। इन्फेंटीनो शुक्रवार को होने वाली फीफा परिषद की बैठक और शनिवार को प्रस्तावित फीफा अंडर-17 विश्व कप के फाइनल मैच के लिए भारत पहुंचे हैं। अंडर-17 विश्व कप के आयोजन के बारे में 47 वर्षीय इन्फेंटीनो ने कहा, सभी भारतीयों का शुक्रिया। यह बेहद जरूरी था। मेरे लिए यहां आना बड़े सम्मान की बात है। अखिल भारतीय फुटबाल संघ (एआईएफएफ) के महासचिव कुशल दास और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुब्रत दत्ता ने गुरुवार सुबह हवाईअड्डे पर इन्फेंटीना का स्वागत किया। इस बीच समाचार है कि अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल फीफा की बैठक में शिरकत करेंगे जहां वे 2019 में होने वाले अंडर-20 फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी के लिए भारत की दावेदारी को मजबूती से रखने का प्रयास करेंगे। भारत इस समय फीफा अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी कर रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-FIFA president Gianni Infantino says, India is a football country now
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fifa president gianni infantino, india, football country, gianni infantino, under 17 fifa world cup, aiff, praful patel, kusal das, under-20 world cup, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved