• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फीफा अवार्ड 17 दिसंबर को वर्चुअली आयोजित किए जाएंगे

FIFA Awards to be held virtually on December 17 - Football News in Hindi

ज्यूरिख| विश्व फुटबाल की नियामक संस्था (फीफा) के अवार्ड का आयोजन 17 दिसंबर को वर्चुअली किया जाएगा। यह अवार्ड सितंबर में होने थे लेकिन कोविड-19 के कारण इन्हें स्थगित कर दिया गया था। फीफा ने एक बयान में कहा, "इस साल, यह बेहद साफ है कि कुछ भी स्वास्थ से बढ़कर नहीं है। खेल के हितधारकों ने एक महान जिम्मेदारी उठाई, सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं बल्कि रोल मॉडल के तौर पर भी जो समुदायों को लगातार उम्मीदें बांट रहे हैं और इस स्वास्थ संकट में एकता का संदेश दे रहे हैं।" इन अवार्डस में महिला एवं पुरुष सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, कोच, गोलकीपर और सर्वश्रेष्ठ इलेवन के पुरस्कार दिए जाएंगे। फेयरप्ले का अवार्ड भी इसमें शामिल किया जाएगा, साथ ही खूबसूरत गोल का भी पुरस्कार दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ फैन अवार्ड भी दिया जाएगा।
राष्ट्रीय टीम के कप्तानों और कोच, 200 पत्रकारों और प्रशंसकों के ऑनलाइन बैलट के वोटों से विजेताओं का फैसला किया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-FIFA Awards to be held virtually on December 17
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fifa, awards, held virtually, december 17, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved