मैच के 60वें मिनट में प्रेडो ने शानदार गोल करते हुए अपनी टीम की बढ़त को
दोगुना कर दिया। इसके पांच मिनट बाद चेल्सी ने एक और मूव बनाया। इस बार
जिरू को आर्सेनल के डिफेंडर ने बॉक्स में गिरा दिया जिसके कारण चेल्सी को
पेनल्टी किक मिली। हैजार्ड ने पेनल्टी किक को गोल में बदलने में कोई गलती
नहीं की और स्कोर 3-0 कर दिया। ये भी पढ़ें - 35 साल की मैरी कॉम ने अब तक हासिल की ये उपलब्धियाँ....
एलेक्स इवोबी ने 69वें मिनट में बॉक्स के
बाहर से दमदार गोल दागा, लेकिन वे अपनी टीम की वापसी नहीं करा पाए। मैच के
72वें मिनट में जिरू ने एक बेहतरीन क्रॉस दिया जिस पर गोल करते हुए हैजार्ड
ने चेल्सी की जीत सुनिश्चित कर दी। चेल्सी ने आखिरी बार 2013 में इस
टूर्नामेंट का खिताब जीता था।
IPL 2024 : क्या आज हाथ मिलाएंगे गंभीर और कोहली, जब पहले मिले थे तो...सोशल मीडिया में भी ट्रेंड कर रहे हैं दोनों
अंडर-13 आईलीग : मिनर्वा एकेडमी ने सुदेवा दिल्ली को 6-4 से हराकर शीर्ष पर बनाई जगह
पाकिस्तान मई में टी2O श्रृंखला के लिए 2018 के बाद पहली बार आयरलैंड का दौरा करेगा
Daily Horoscope