• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

EPL : सर्गियो अगुएरो की हैट्रिक, सिटी ने वार्टफोर्ड को दी मात

वार्टफोर्ड। अर्जेंटीनी स्टार सर्गियो अगुएरो की हैट्रिक के दम पर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के पांचवें दौर में खेले गए मैच में मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब ने वार्टफोर्ड को मात दी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, विकारेज रोड पर शनिवार रात को खेले गए मैच में सिटी ने वार्टफोर्ड को 6-0 से मात दी। पहले हाफ की शुरुआत के बाद 27वें मिनट में अगुएरो ने गोल कर सिटी का खाता खोला।

इसके बाद अगुएरो ने चार मिनट बाद दूसरा गोल किया। जीसस गेब्रिएल ने 38वें मिनट में सिटी के लिए तीसरा गोल किया। इस प्रकार पहले हाफ में सिटी क्लब ने 3-0 से बढ़त ली। दूसरे हाफ में भी अपने डिफेंस को मजबूत रखते हुए वार्टफोर्ड को गोल का एक भी मौका न देकर सिटी ने तीन और गोल किए। निकोलस ओटामेंडी ने 63वें मिनट में गोल किया और सिटी को 4-0 से आगे किया।

इसके बाद काफी समय तक दोनों टीमें जद्दोजहद करती रहीं। अगुएरो ने 81वें मिनट में अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए सिटी के लिए पांचवां गोल किया और इसके बाद मैच की समाप्ति से एक मिनट पहले रहीम स्टर्लिग ने पेनाल्टी पर गोल कर सिटी को 6-0 से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही सिटी क्लब ने लीग सूची में 13 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। वह इस सूची में दूसरे स्थान पर काबिज युनाइटेड से तीन अंक आगे है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-EPL : Manchest city beat Wartford with help of Sergio Aguero hat trick
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: epl, manchest city, wartford, sergio aguero, hat trick, english premier league, argentina, manchester city vs wartford, tottenham, liverpool, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved