• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

रोनाल्डो बने जुडवां बच्चों के पिता, सोशल मीडिया पर की घोषणा

लिस्बन। स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड के लिए खेलने वाले पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो जुड़वां बच्चों के पिता बन गए हैं। कंफेडरेशन कप के सेमीफाइनल में पुर्तगाल के चिली के हाथों हारने के बाद रोनाल्डो ने इसकी घोषणा की। पुर्तगाली मीडिया के मुताबिक दोनों बच्चे सरोगेट मां के हैं। इनमें से एक लडक़ा और एक लडक़ी है। बेटे का नाम ईवा और बेटी का मतेओ है। पिछले कुछ दिनों से यह कहा जा रहा था कि अमेरिका में एक सरोगेट मां के जरिये रोनाल्डो जुड़वां बच्चों के पिता बने हैं। रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया पर यह खुलासा करते हुए लिखा कि मैं बहुत खुश हूं। पहली बार मैं अपने बच्चों के साथ हूं। उल्लेखनीय है कि रोनाल्डो के पहले भी एक बेटा है, जिसका जन्म जून 2010 में हुआ था। मीडिया में अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह भी सरोगेट मां से है। रोनाल्डो ने आज तक इसकी पुष्टि नहीं की। कई दिनों से 32 वर्षीय रोनाल्डो स्पेन की मॉडल जॉर्जिना रोड्रिगेज के साथ डेटिंग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cristiano Ronaldo confirms the birth of his twins on social media
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cristiano ronaldo, birth, twins, social media, instagram, portugal, real madrid, confederation cup, chile, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved