• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कंफेडरेशन कप : मेक्सिको से जीत जर्मनी फाइनल में, चिली से भिडेगा

सोच्चि (रूस)। विश्व चैंपियन जर्मनी ने कंफेडरेशन कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। उससे फिश्ट ओलम्पिक स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में मेक्सिको को 4-1 से करारी मात दी। फाइनल में जर्मनी का सामना दक्षिण अमेरिकी देश चिली से होगा। मेक्सिको के खिलाफ जर्मनी का खाता लियोन गोरेत्ज्का ने खोला। उन्होंने छठे मिनट में गोल दागा। इसके दो मिनट बाद ही लियोन ने बढ़त को दोगुना कर दिया। दूसरे हाफ में भी जर्मनी हावी रहा। जर्मनी की ओर से तीसरा गोल 59वें मिनट में आया, जब टीमो वेर्नेर ने गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। इस समय जर्मनी की जीत लगभग तय हो गई थी। इसके बाद मेक्सिको ने बढ़त कम करने की काफी कोशिश की और 89वें मिनट में जाकर सफलता मिली। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मेक्सिको के लिए एकमात्र गोल मार्को फाबियान के खाते में आया। अतिरिक्त समय के पहले ही मिनट में अमीन योनेस ने जर्मनी का चौथा गोल कर मेक्सिको के रास्ते पूरे तरह से बंद कर दिए। फाइनल रविवार (2 जुलाई) को सेंट पीटर्सबर्ग में खेला जाएगा। तीसरे स्थान के लिए मेक्सिको और पुर्तगाल आमने-सामने होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Confederation Cup football tournament : Germany beat Mexico by 4-1
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: confederation cup, football tournament, germany, mexico, chile, portugal, final, russia, chile coach juan antonio pizzi, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved