• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोविड-19 के खिलाफ फीफा के अभियान से जुड़े छेत्री

Chhetri joins Messi for FIFA campaign against COVID-19 - Football News in Hindi

बेंगलुरु। भारतीय कप्तान सुनील छेत्री को फुटबाल की नियामक संस्था फीफा द्वारा कोविड 19 महामारी के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान में शामिल किया गया है। छेत्री के अलावा इसमें 28 मौजूदा और पूर्व फुटबाल खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। फीफा और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मिलकर कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया है, जिसमें ये मशहूर फुटबालर लोगों को इस भयानक बीमारी से बचाव के लिए पांच जरूरी कदम उठाने का अनुरोध कर रहे हैं।

इस अभियान की शुरूआत स्विट्जरलैंड के जिनेवा स्थित डब्ल्यूएचओ मुख्यालय में की गई।

फीफा अध्यक्ष जियान्नी इन्फेन्टिनो ने कहा, " हमें कोरोनावायरस से निपटने के लिए एक टीम के रूप में काम करना होगा। फीफा ने डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर यह प्रयास किया है क्योंकि स्वास्थ्य पहले आता है। मैं दुनिया भर के फुटबाल समुदाय से इस संदेश को आगे बढ़ाने का आग्रह करता हूं। इस अभियान में कुछ महान खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं।"

फीफा द्वारा चुने गए ये 28 खिलाड़ी 11 भाषाओं में वीडियों के माध्यम से लोगों को कोरोना से लड़ने के लिए संदेश देंगे। इनमें भारतीय कप्तान छेत्री के अलावा अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी, विश्व कप विजेता फ्लिप लाम, इकेर कासिलास और स्पेनिश डिफेंडर कार्लेस पुयोल शामिल हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chhetri joins Messi for FIFA campaign against COVID-19
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sunil chhetri joins fifa campaign, covid-19, coronavirus, sunil chhetri, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved