• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चेल्सी ने फुलहम को 3-2 से हराया, मैनेजर जाबी अलोंसो की शानदार शुरुआत

Chelsea defeated Fulham 3-2, a brilliant start for manager Xabi Alonso. - Football News in Hindi

लंदन । चेल्सी ने सोमवार को हुए एक रोमांचक मुकाबले में फुलहम पर 3-2 की जीत दर्ज की। चेल्सी की जीत में कोल पामर की भूमिका अहम रही। वहीं, चेल्सी के साथ जाबी अलोंसो के करियर की शुरुआत भी धमाकेदार अंदाज में हुई। चेल्सी के लिए जोआओ पेड्रो ने मैच के पहले मिनट में गोल किया। फुलहम की तरफ से जोश किंग ने 23वें मिनट में गोल किया और टीम को बराबरी पर ले आए। इसके बाद चेल्सी के लिए लगातार 2 गोल हुए। मॉर्गन रोजर्स ने 41वें और कोले पामर ने 49वें वें मिनट में गोल किया। पामर के गोल के बाद चेल्सी की बढ़त 3-1 की हो गई थी। लेकिन, फुलहम की तरफ से गोंजालिजो ग्रेसिया ने 54वें मिनट में गोल कर फुलहम की वापसी की उम्मीदों को जिंदा किया। हालांकि, इसके बाद टीम की तरफ से और कोई गोल नहीं हो सका और फुलहम को चेल्सी ने 3-2 से हरा दिया। चेल्सी के मैनेजर जाबी अलोंसो के बतौर कोच सफर की शुरुआत शानदार रही। उन्होंने चेल्सी के अटैक की क्वालिटी का इस्तेमाल किया और उन्होंने सेटअप को अपनी तेजी दिखाने का मौका दिया। हालांकि, कुछ खिलाड़ियों को अभी भी सिस्टम के हिसाब से ढलने की जरूरत है, लेकिन कुल मिलाकर यह अच्छे संकेत हैं। अलोंसो इस बात से खुश नहीं होंगे कि फुलहम को दूसरे हाफ में वापस आने दिया गया। टीम को गेम नियंत्रण में रखने के लिए मिडफील्ड में सुधार की जरूरत है।
चेल्सी के लिए यह जीत बड़ी नहीं थी। लेकिन, जाबी अलोंसो और ब्लूज के फैन्स के लिए कुछ बहुत अच्छे संकेत हैं। अलोंसो के शानदार फ्रंट थ्री के साथ, कोल पामर का फॉर्म में वापस आना खास रहा। फुलहम दूसरे हाफ में चेल्सी के खिलाफ गेम जीतने की कोशिश में उतरा और कई बार उन्होंने अलोंसो की टीम को परेशान किया। हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली और चेल्सी तीन पॉइंट्स हासिल किए।
चेल्सी का अगला मुकाबला ईएफएल कप में गुरुवार, 27 अगस्त को ल्यूटन टाउन से होगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chelsea defeated Fulham 3-2, a brilliant start for manager Xabi Alonso.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chelsea defeated fulham, chelsea, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved