• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चैंपियंस लीग: बायर्न ने अटलांटा को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई, रियल मैड्रिड से होगा मुकाबला

Champions League: Bayern Beats Atalanta to Secure Quarterfinal Spot; Set to Face Real Madrid - Football News in Hindi

बर्लिन । बायर्न म्यूनिख ने एलियांज एरिना में अटलांटा को 4-1 से हराकर कुल स्कोर 10-2 से शानदार जीत दर्ज की और यूईएफए चैंपियंस लीग के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। बायर्न का क्वार्टरफाइनल में सामना रियल मैड्रिड से होगा। बायर्न की जीत में हैरी केन का अहम योगदान रहा। केन ने 2 गोल किए। दो गोलों के साथ केन ने चैंपियंस लीग करियर के 50 गोल पूरे किए। केन ने 66वें मैच यह उपलब्धि हासिल की। पहले लेग की जीत के बाद बायर्न ने शुरुआती मिनटों से ही मैच पर नियंत्रण रखा। 25वें मिनट में हैरी केन ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 1-0 कर दिया। अटलांटा ने बॉक्स में जगह कम कर मजबूती दिखाई, लेकिन बायर्न लगातार खतरा पैदा करता रहा और मेजबान टीम का दबदबा कायम रहा।
दूसरे हाफ की शुरुआत में बायर्न ने रफ्तार बढ़ाई। 54वें मिनट में केन ने एक और गोल कर बढ़त दोगुनी की। इसके बाद लेनार्ट कार्ल ने डेब्यू कर रहे डेनीज ओफली के बढ़िया पास के बाद शानदार फिनिश किया। इसके बाद लुइस डियाज ने चौथा गोल किया।
मैच के अंत में बायर्न ने युवा खिलाड़ियों को मौका दिया और अपनी तेजी बनाए रखी। 85वें मिनट में अटलांटा की तरफ से लजार वुजादिन समार्डजिक ने हेडर कर गोल किया, लेकिन इसका मैच के परिणाम पर कोई असर नहीं होना था। बायर्न म्यूनिख मैच अपने नाम कर चुकी थी।
केन ने मैच के बाद कहा, "हमने यह गेम उसी अंदाज में जीता जैसा पहले लेग में किया था। रियल मैड्रिड के खिलाफ खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन हम तैयार हैं और हमें किसी से डर नहीं है।"
इस जीत के साथ बायर्न म्यूनिख ने क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और अब रियल मैड्रिड के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम पूरी तरह तैयार है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Champions League: Bayern Beats Atalanta to Secure Quarterfinal Spot; Set to Face Real Madrid
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: champions league, bayern, atalanta, real madrid, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved