पहला हाफ समाप्त होने से पहले एजाक्स अपनी बढ़त को दोगुना करने में सफल
रही। 35वें मिनट में दूसान टैडिच ने बॉक्स में हकीम जियेक को पास दिया
जिन्होंने गेंद को गोल में डालकर अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। इस
गोल के बाद ऐसा प्रतीत हुआ कि टॉटेनहम ने मुकाबला गंवा दिया है, लेकिन
दूसरे हाफ में दर्शकों को अलग ही रोमांचक देखने को मिला। दूसरे हाफ की
टॉटेनहम ने दमदार शुरुआत की और 55 मिनट में मोउरा ने गोल करते हुए अंतर को
कुछ कम किया। ये भी पढ़ें - सचिन तेंदुलकर के साथ तुलना पर ऐसा बोले उभरते स्टार पृथ्वी शॉ
मोउरा यहीं नहीं रुके और चार मिनट बाद उन्हें एक बार फिर गेंद
को गोल में डालने में सफलता मिली। इसके बाद, इंग्लिश क्लब ने अधिक समय तक
गेंद को नियंत्रण में रखा। हालांकि, उसे मेजबान टीम के डिफेंस को भेदने में
बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। इंजरी टाइम (96वें मिनट) में मोउरा
की मेहनत रंग लाई और उन्होंने बॉक्स के अंदर से गोल करते हुए अपनी टीम को
फाइनल में पहुंचा दिया।
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
IPL 2024: दिल्ली के लिए कप्तान को चलना होगा सीना तान
Daily Horoscope