• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

चैंपियंस लीग : नपोली को हरा क्वार्टर फाइनल में रियल मेड्रिड

नेपल्स। स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियल मेड्रिड ने मंगलवार देर रात खेले गए मैच में नपोली को मात देकर चैम्पियंस लीग क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, नेपल्स के स्टाडियो सान पाओलो स्टेडियम में खेले गए मैच में रियल ने नपोली को 3-1 से मात दी। इस मैच के पहले हाफ में नपोली ने ड्रीज मार्टेस की ओर से 24वें मिनट में दागे गए गोल की बदौलत बढ़त हासिल की थी। इसके बाद रियल ने दूसरे हाफ में वापसी करते हुए दो गोल दागे। रियल के खाते में तीसरा गोल नपोली टीम के खिलाड़ी की गलती के कारण जुड़ा। दूसरे हाफ के शुरू से ही खेल में अच्छी पकड़ बनाते हुए रियल के कप्तान सर्गियो रामोस ने 51वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला और मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया। इसके बाद नपोली के लिए पहले हाफ में गोल दागने वाले मार्टेस अपने ही गोल में गेंद मार बैठे। उनकी इस गलती से रियल ने 2-1 से बढ़त बना ली। इसके बाद अल्वारो मोराटा ने 91वें मिनट में गोल दागकर रियल को नपोली पर 3-1 से जीत दिलाई। रियल क्लब लगातार सातवीं बार चैम्पियंस लीग क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है।
क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच सका आर्सेनल

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Champions League : Real Madrid football club beat Napoli to enter in quarter final
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: champions league, real madrid football club, napoli, quarter final, arsenal, bayern munich, football news in hindi, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved