• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

चैंपियंस लीग : रियल मैड्रिड ने रोमांचक मुकाबले में अजाक्स को हराया

एम्स्टर्डम। मौजूदा चैम्पियन रियल मेड्रिड ने बुधवार रात यहां यूरोपीय चैम्पियंस लीग राउंड ऑफ-16 के पहले लेग के एक रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड्स के क्लब अजाक्स को 2-1 से मात दी। स्पेनिश क्लब के लिए इस मुकाबले में करीम बेंजेमा और मार्को असेंसियो ने गोल किए। बीबीसी के अनुसार, अजाक्स के लिए पहले हाफ में निकोलस टग्लियाफिको ने हेडर के जरिए गेंद को गोल में डाला लेकिन वीएआर की मदद के बाद रैफरी ने उसे गोल करार नहीं दिया। पहला हाफ पूरी तरह से अजाक्स के नाम रहा। मेजबान टीम ने लागातर अटैक किए और रियल के डिफेंस को परेशानी में डाले रखा। हालांकि, 18 गज के बॉक्स के अंदर अजाक्स के फॉरवर्ड खिलाडिय़ों की फिनिसिंग अच्छी नहीं रही जिसका उन्हें नुकसान हुआ। दूसान टेडिच को भी पहले हाफ में गोल करने का शानदार मौका मिला था लेकिन वह गेंद को गोलपोस्ट पर मार बैठे। रियल ने दूसरे हाफ की सधी हुई शुरुआत की। मेहमान टीम ने गेंद को अधिक समय तक अपने नियंत्रण में रखा जिसका लाभ उन्हें 60वें मिनट में मिला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Champions League : Real Madrid beat Ajax by 2-1
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: champions league, real madrid, ajax, real madrd vs ajax, vinicious junior, brazil, var, amsterdam, karim benzema, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved