• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

चैंपियंस लीग : सबसे ज्यादा गोल करने वाले ब्राजीलियन बने नेमार

पेरिस। ब्राजीलियाई फुटबॉल जगत के दिग्गजों में शुमार काका के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नेमार ने एक नया रिकॉर्ड कायम कर इतिहास रचा है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, नेमार चैम्पियंस लीग में सबसे अधिक गोल करने वाले ब्राजीलियाई खिलाड़ी बन गए हैं। चैम्पियंस लीग के ग्रुप-सी में बुधवार रात खेले गए मैच में लिवरपूल के खिलाफ फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के लिए गोल करने के साथ नेमार ने नया इतिहास रचा है। नेमार ने अब तक चैम्पियंस लीग में 31 गोल किए हैं। काका ने इस लीग में 30 गोल किए थे। पार्क दे प्रिंसेस में खेले गए इस मैच में पीएसजी ने लिवरपूल को 2-1 से मात देकर चैम्पियंस लीग के नॉकआउट (अंतिम-16) में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में दोनों टीमों की ओर से किए गए गोल पहले हाफ में ही हुए हैं। दूसरे हाफ में एक भी गोल नहीं हुआ। जुआन बर्नाट ने 13वें मिनट में गोल कर पीएसजी का खाता खोला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Champions League : Neymar becomes no.1 goal scorer to outclass Kaka
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: champions league, neymar, no1 goal scorer, kaka, neymar kaka, liverpool, paris saint germaine, psg, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved