• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

चैंपियंस लीग : मैनचेस्टर सिटी ने शाल्के को दी करारी शिकस्त

मैनचेस्टर। इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर सिटी ने मंगलवार रात यहां यूरोपीय चैम्पियंस लीग राउंड ऑफ-16 के दूसरे लेग के मैच में शाल्के को 7-0 से करारी शिकस्त दी। पहले लेग में भी सिटी ने जीत दर्ज की थी जिसके कारण उसने 10-2 से कुल योग के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। बीबीसी के अनुसार, इस अहम मुकाबले में सर्जियो अगुएरो ने जर्मन क्लब के खिलाफ दो गोल दागे। मुकाबले के पहले हाफ में मेजबान टीम ने तीन जबकि दूसरे हाफ में चार गोल दागे। पहला गोल अगुएरो ने 35वें मिनट में पेनाल्टी के जरिए किया। इसके तीन मिनट बाद, उन्होंने सिटी की बढ़त को दोगुना कर दिया। शाल्के के पूर्व खिलाड़ी लेरॉय साने ने 42वें मिनट में स्कोर 3-0 कर दिया। दूसरे हाफ में सिटी मेहमान टीम पर और हावी हो गई। 56वें मिनट में रहीम स्टर्लिग ने टीम का चौथा गोल दागा। मेजबान टीम यहीं नहीं रुकी। बर्नाडो सिल्वा ने 71वें और फोडेन ने 78वें मिनट में गोल किए। मैच का अंतिम गोल 84वें मिनट में गेब्रियल जेसुस ने दागा।
ब्राजील की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य कॉटिन्हो का निधन

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Champions League : Manchester City beat Schalke by 7-0
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: champions league, manchester city, schalke, manchestger city vs schalke, sergio aguero, brazil, world cup, coutinho, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved