• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चैंपियंस लीग : क्वार्टर फाइनल में पहुंचा लीसेस्टर सिटी क्लब

Champions League : Leicester City football club enter in quarter final to beat Sevilla - Football News in Hindi

लीसेस्टर। इंग्लिश फुटबॉल क्लब लीसेस्टर सिटी ने मंगलवार देर रात खेले गए रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल कर चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, किंग पावर स्टेडियम में खेले गए चैम्पियंस लीग प्री-क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण के मैच में लीसेस्टर ने सेविला को 2-0 से मात दी और दोनों चरणों के औसत परिणाम के तहत 3-2 से जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में कदम रखा। इस मुकाबले में लीसेस्टर के लिए दो गोल 27वें मिनट में वेस मोर्गन और 54वें मिनट में मार्क अलब्राइटन ने किया। इस मैच में सेविला को 80वें मिनट में पेनल्टी किक पर गोल करने का अच्छा अवसर मिला था, लेकिन टीम इस अवसर का फायदा नहीं उठा पाई और हार गई। चैम्पियंस लीग क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वालों में लीसेस्टर के अलावा बार्सिलोना, बायर्न म्यूनिख, बोरूसिया डार्टमंड, जुवेंतस और रियल मेड्रिड भी शामिल हैं। (IANS)

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Champions League : Leicester City football club enter in quarter final to beat Sevilla
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: champions league, leicester city football club, quarter final, sevilla, english club, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved