• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

चैंपियंस लीग : मेसी और पिक के गोल से नॉकआउट में बार्सिलोना

एंडहोवन (नीदरलैंड्स)। दो दिग्गज लियोनेल मेसी और जेरार्ड पिक के गोल के दम पर बार्सिलोना ने चैम्पियंस लीग के ग्रुप-बी में खेले गए मैच में पीएसवी को 2-1 से हराया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार रात खेले गए इस मैच में जीत हासिल कर बार्सिलोना ने ग्रुप-बी में शीर्ष पर रहते हुए अंतिम-16 दौर में जगह बनाई है। इस मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के डिफेंस का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला। इसके कारण दोनों ही टीमें गोल करने में असफल रहीं और पहला हाफ गोलरहित रहा। इसके बाद, दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने अपने खेल में सुधार किया, जिसके परिणामस्वरूप मेसी ने 61वें मिनट में गोल कर बार्सिलोना का खाता खोला। इसके नौ मिनट बाद ही पिक ने मेसी से मिले पास को गोल में तब्दील करते हुए बार्सिलोना को पीएसवी के खिलाफ 2-0 की बढ़त दे दी। काफी कोशिशों के बाद पीएसवी को भी गोल करने का अवसर प्राप्त हुआ। 82वें मिनट में लुक डे जोंग ने टीम के लिए गोल कर उसका खाता खोला, लेकिन बार्सिलोना ने उसे दूसरा गोल करने का मौका नहीं दिया और ऐसे में उसे 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के बाद जहां बार्सिलोना ग्रुप-बी में शीर्ष पर पहुंच गया है, वहीं पीएसवी सबसे नीचे चौथे स्थान पर है और ऐसे में उसके चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 दौर में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो चुकी है।
बेनेफिका को हराकर अंतिम-16 में बायर्न

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Champions League : Barcelona beat PSV to enter in pre quarter final
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: champions league, barcelona, psv, enter in pre quarter final, barcelona vs psv, lionel messi, bayern munich, benefca, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved