• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

चैंपियंस लीग : रोमा ने प्लजेन को हराया, जेको ने लगाई हैट्रिक

रोमा। बोस्निया के स्ट्राइकर एडिन जेको की शानदार हैट्रिक की बदौलत मंगलवार देर रात यहां ग्रुप-जी के मुकाबले में इटली के क्लब एएस रोमा ने विक्टोरिया प्लजेन के खिलाफ 5-0 से जीत दर्ज की। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, जेको के अलावा सेंगीज ऊंदर और जस्टिन क्लुइवर्ट ने गोल दागे। रोमा ने मैच में शुरू से ही दमदार प्रदर्शन किया। तीसरे मिनट में जेको ने चेक गणराज्य में स्थित क्लब के खिलाफ पहला गोल दागा। पहला हाफ समाप्त होने से पहले 40वें मिनट में जेको ने मैच का दूसरा गोल किया। प्लजेन के लिए दूसरा हाफ और मुश्किल साबित हुआ। 64वें मिनट में गोल करके ऊंदर ने स्कोर 3-0 कर दिया। इसके बाद भी मेजबान टीम ने अपने आक्रमण को और तेज किया। चौथा गोल 73वें मिनट में क्लुइवर्ट ने दागा। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जेको अपनी हैट्रिक पूरी नहीं कर पाएंगे लेकिन इंजरी टाइम (92वें मिनट) में उन्होंने शानदार गोल करते हुए रोमा की 5-0 से जीत सुनिश्चित कर दी। इस जीत के बाद रोमा अपने ग्रुप में तीन अंकों के साथ तीसरे पायदान पर बनी हुई है।
डीबाला की हैट्रिक से जीता जुवेंतस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Champions League : AS Roma beat Viktoria Plzen, Edin Dzeco scores hat trick
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: champions league, as roma, viktoria plzen, edin dzeco, score hat trick, as roma vs viktoria plzen, italian league, juventus, young boys, paulo dybala, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved