• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नकदी संकट के बीच बायजू ने फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के साथ सस्पेंड की डील

Byjus suspends deal with footballer Lionel Messi amid cash crunch - Football News in Hindi

नई दिल्ली। संकट में फंसी एडटेक प्रमुख बायजू ने कथित तौर पर फुटबॉल आइकन लियोनेल मेस्सी के साथ ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर के रूप में अपना तीन साल का करार निलंबित कर दिया है। कंपनी ने 2022 में मेस्सी को समान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में साइन किया था। रिपोर्टों के अनुसार, गंभीर नकदी संकट का सामना करते हुए, कंपनी ने अब इस समझौते को रोक दिया है और विचार-विमर्श कर रही है कि क्या कॉन्ट्रैक्ट को समय से पहले समाप्त किया जाए या दूसरे विकल्प तलाशे जाएं।
हालांकि, बायजू ने मेस्सी को समझौते के शुरुआती वर्ष के लिए भुगतान किया है।
इकोनॉमिक टाइम्स ने सबसे पहले बायजू-मेस्सी समझौते में नए डेवलपमेंट पर रिपोर्ट दी थी।
कंपनी ने डेवलपमेंट पर आधिकारिक तौर पर कोई कमेंट नहीं किया।
पिछले हफ्ते, एडटेक कंपनी ने कहा था कि कुछ चुनिंदा निवेशकों के बयान सामने आने के बाद निवेशकों के पास सीईओ बदलने पर वोटिंग का कोई अधिकार नहीं है, जिसमें फाउंडर और ग्रुप सीईओ बायजू रवींद्रन को रिप्लेस करने के लिए एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल मिटिंग (ईजीएम) की मांग की गई है।
बायजू की पेरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि वह कई निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के बाद प्रस्तावित 200 मिलियन डॉलर के राइट्स इश्यू को जारी रखेगी।
कर्मचारियों को लिखे एक अलग पत्र में, कंपनी ने कुछ निवेशकों पर संकट के इस समय में कंपनी के खिलाफ "साजिश" करने का आरोप लगाया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Byjus suspends deal with footballer Lionel Messi amid cash crunch
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: byjus, lionel messi, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved