• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एशियन गेम्स : चीनी ताइपे ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम को 2-1 से हराया

Asian Games: Chinese Taipei beats Indian womens football team 2-1 - Football News in Hindi

हांगझोऊ । भारतीय महिला फुटबॉल टीम को गुरुवार को 19वें एशियाई खेलों में ग्रुप बी के अपने शुरुआती मैच में चीनी ताइपे से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। शुरुआत में भारत ने चीनी ताइपे के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया। दूसरे हाफ में भारत के लिए अंजू तमांग ने 46वें मिनट में गोल दागा और टीम 1-0 की बढ़त दिलाई।
करीब 68 मिनट तक भारत ने बढ़त बनाए रखी। हालांकि, मैच के आखिरी पलों में चीनी ताइपे ने दो गोल दागे और भारत को हार का सामना करना पड़ा।
चीनी ताइपे के लिए लाई ली चिन (69वें मिनट) और सू यू सुआन (86वें मिनट) में गोल किए और अपनी जीत पक्की की।
भारतीय महिलाओं का अगला मुकाबला रविवार को जियाओशान स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में थाईलैंड से होगा।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Asian Games: Chinese Taipei beats Indian womens football team 2-1
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hangzhou, asian games, football, lai lee chin, su yu suan, jiaoshan sports center stadium, india, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved