• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

चैंपियंस लीग : एजाक्स ने 13 बार के चैंपियन रियल मेड्रिड को किया बाहर

मेड्रिड। डच पेशेवर फुटबॉल क्लब एजाक्स एम्टर्डम ने मंगलवार को रियल मेड्रिड को उसी के घर में 4-1 से हराते हुए उसे चैम्पियंस लीग से बाहर कर दिया है। चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 दौर के दूसरे चरण के मुकाबले में मिली इस जीत के साथ एजाक्स ने 5-3 के एग्रीगेट स्कोर के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पहले चरण के मुकाबले में रियल ने एजाक्स को 2-1 से हराया था। रियल मेड्रिड ने रिकॉर्ड 13 बार यह खिताब जीता है और उसे 2010 के बाद पहली बार टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज से बाहर जाना पड़ा है। इस तरह रियल इस सीजन में कोई खिताब नहीं जीत पाया। यह टीम पहले ही कोपा डेल रे और ला लीगा खिताब की दौड़ से भी बाहर हो चुकी है। इस अहम मुकाबले में एजाक्स के लिए हाकिम जायेच ने सातवें, डेविड नेरेस ने 18वें, दुसान तादिक ने 62वें और लासे शाओन ने 72वें मिनट में गोल किए। रियल के लिए एकमात्र गोल मार्को एसेंसियो ने 70वें मिनट में किया। इस मैच में रियल के कप्तान सर्गियो रामोस नहीं खेले क्योंकि वे निलम्बित हैं।
टॉटैनहम ने डॉर्टमंड को हरा क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ajax Amsterdam beat 13 time champion Real Madrid in champions league
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ajax amsterdam, 13 time champion real madrid, champions league, real madid, segio amos, tottenham hotspur, borussia dortmund, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved