शिलोंग। आईजोल एफसी ने रविवार को शिलांग लाजोंग एफसी को 1-1 की बराबरी पर रोकते हुए इस साल का आई लीग खिताब जीत लिया है। आईजोल ने इसके साथ इतिहास रच दिया है। यह आई लीग खिताब जीतने वाला पूर्वोत्तर का पहला क्लब बन गया है।
आईजोल को आई लीग अपने नाम करने के लिए लाजोंग के खिलाफ ड्रा खेलना था लेकिन लाजोंग ने पहला गोल करते हुए आईजोल की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। लाजोंग के लिए मैच का पहला गोल नौवें मिनट में सेंटर फॉरवर्ड एसेर पेरेक डिपांडा ने हेडर के जरिए एक बेहतरीन गोल किया। इसके बाद आईजोल ने अपने खेल का स्तर ऊंचा किया और हावी रहा। उसके लिए बराबरी का गोल 67वें मिनट में विलियन लालरूनफेला ने किया।
(IANS)
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
IPL 2024: दिल्ली के लिए कप्तान को चलना होगा सीना तान
Daily Horoscope