• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

फीफा विश्व कप-2018 के लिए मॉस्को के होटलों में 78 फीसदी बुकिंग

मॉस्को। अगले साल होने वाले फीफा विश्व कप के लिए मॉस्को के होटलों में 78 प्रतिशत बुकिंग हो गई है। मॉस्को में खेल एवं पर्यटन विभाग के अध्यक्ष निकोले गुलेयाएव ने कहा कि तीन सप्ताह पहले यह आंकड़ा केवल 10 प्रतिशत कम था। निकोले ने कहा, मैं इस बात का आकलन नहीं करूंगा कि यह आंकड़ा किस प्रकार से विदेशी और रूसी प्रशंसकों के बीच विभाजित है। हालांकि, देखा जाए तो अधिकतर रूसी प्रशंसक हैं। अगले साल फीफा विश्व कप के लिए 75 प्रतिशत होटल बुक हो चुके हैं और तीन सप्ताह पहले विश्व कप के ड्रॉ से पहले यह आंकड़ा केवल 10 प्रतिशत कम था। एक स्टार होटल के कमरे का किराया 5000 रूबल्स (85 डॉलर) है और वहीं पांच सितारा होटल के एक कमरे का किराया 50000 रूबल्स (850 डॉलर) है। निकोले ने कहा, वर्तमान में मॉस्को में 1183 होटल बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं। अगले साल अधिक होटलों के प्रस्ताव होंगे। हम इनकी कीमतों पर नजर बनाए रखे हुए हैं। अगले साल फीफा विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन रूस में होगा। इसके मैच 14 जून से 15 जुलाई तक 11 शहरों में खेले जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-78 percent booking in hotels for fifa world cup 2018
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fifa world cup 2018, 78 percent booking, hotels, fifa world cup 2018, russia, moscow, chinese super league, barcelona, javier mascherano, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved