• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ड्रॉ से पहले ही अगले साल होने वाले विश्व कप के 742760 टिकट बिके

मॉस्को। अगले साल रूस के 11 शहरों में फीफा विश्व कप टूर्नामेंट के मैच खेले जाएंगे और इस टूर्नामेंट के लिए ड्रॉ से पहले ही 742760 टिकट बिक चुके हैं। फीफा ने टिकट बिक्री के पहले चरण में ही यह सफलता हासिल कर ली है। फीफा टूर्नामेंट के लिए टिकट बिक्री का दूसरा चरण पांच दिसम्बर से शुरू किया जाएगा, जो 31 जनवरी, 2018 तक जारी रहेगा। ब्राजील, ब्रिटेन, जर्मनी, चीन, मेक्सिको, इजरायल, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के प्रशंसकों के बीच टिकटों की सबसे अधिक मांग है। फीफा में टिकट बिक्री का संचालन कर रहे फाल्क एलेर ने कहा, हम टिकट बिक्री के पहले चरण के परिणामों से काफी खुश हैं। रूस में होने वाले इस टूर्नामेंट को स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। रूस के 11 शहरों में 12 ग्रुप में शामिल टीमें 64 मैच खेलेंगी, जिसके लिए 25 लाख टिकटों का इंतजाम किया गया है। दूसरे चरण की टिकट बिक्री के लिए प्रशंसक अपने आवेदन फीफा की वेबसाइट पर दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-742760 Tickets sold before draw of fifa world cup-2018
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 742760 tickets, sold before draw, fifa world cup-2018, russia, brazil, britain, football news in hindi, benefica, brazil goalkeeper, julio cesae, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved