• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

फीफा विश्व कप : फुटबाल की बादशाहत फ्रांस के नाम, क्रोएशिया का सपना टूटा

फ्रांस दूसरे हाफ में बेहतर और पहले हाफ से ज्यादा आक्रामक दिख रही थी। उसने लगातार क्रोएशिया के घेरे में प्रवेश किया और आखिरकार 59वें मिनट में उसे सफलता मिल ही गई।

कीलियन एमबाप्पे काफी दूर से गेंद लेकर बॉक्स में आए और क्रोएशियाई डिफेंडरों को छकाते हुए गेंद ग्रीजमैन को दी और उनसे गेंद पॉल पोग्बा के पास पहुंची जिन्होंने गेंद को रिबाउंड पर बेहतरीन तरीके से गोल में डाल फ्रांस को 3-1 से आगे कर दिया।

इस गोल से फ्रांस और आक्रामक हो गई थी और कभी न हार मानने वाली क्रोएशिया कमजोर दिख रही थी। नतीजन फ्रांस ने चौथा गोल दाग क्रोएशिया की वापसी लगभग नामुमकिन कर दी। यह गोल 19 साल के युवा खिलाड़ी एमबाप्पे ने किया। इस शानदार खिलाड़ी ने यह गोल 65वें मिनट में लुकास हर्नाडेज से बॉक्स के बाहर मिली गेंद पर किया।

मैच में रोमांच अभी तक खत्म नहीं हुआ था। लोरिस पूरे विश्व कप में अपनी शानदार गोलकीपिंग के लिए जाने जा रहे थे, लेकिन 69वें मिनट में उन्होंने एक बड़ी गलती कर दी जिसने क्रोएशिया को दूसरा गोल सौंप दिया। हर्नांडेज ने खाली खड़े लोरिस को गेंद क्लीयर करने दी और गेंद के साथ ही मांजुकिक भी बॉक्स में घुस गए। लोरिस ने सोचा कि वह गेंद को आसानी से कटा देंगे लेकिन मांजुकिक ने उनके शॉट पर पैर अड़ा कर गेंद को नेट में डाल क्रोएशिया के लिए दूसरा गोल किया।

यह गोल हालांकि क्रोएशिया के लिए कुछ कर नहीं सका। अंत में तमाम कोशिशें उसे बराबरी नहीं दिला सकी और उसका पहली बार विश्व विजेता बनने का सपना टूट गया।

यह भी पढ़े : ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, कोई पैसा वसूल तो कोई...


यह भी पढ़े

Web Title-France defeat Croatia to win 2018 Fifa World Cup title
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world cup 2018, france, croatia, fifa world cup title, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved