वहीं थाईलैंड की टीम के हिस्से 1673 के कुल स्कोर के साथ कांस्य पदक आया।
भारत ने इसके अलावा एक और स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए। भारत
की जूनियर पुरुष टीम ने 10 मीटर एयर राइफल पिस्टल में स्वर्ण जीता। गौरव
राणा, अनमोल जैन और अर्जुन सिंह चीमा की तिकड़ी ने 1718 के कुल स्कोर के
साथ पहला स्थान हासिल किया। ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...
व्यक्तिगत स्पर्धा में गौरव ने रजत और अनमोल ने
कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। गौरव ने 233.9 का स्कोर किया तो वहीं अनमोल ने
215.1 का स्कोर करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। पहले स्थान पर चीन के
झेहाओ रहे जिन्होंने 242.5 का स्कोर किया। वहीं अनहाद जावांडा, अभिषेक
आर्या और आदर्श सिंह की टीम ने 1675 के स्कोर के साथ कांस्य पदक पर कब्जा
जमाया।
भारत का इस विश्व कप में दूसरा रजत पदक मिश्रित टीम ट्रैप स्पर्धा
में आया जहां मनीष कीर और अली अमन इलाही की जोड़ी ने 50 में से 34 का स्कोर
करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में स्वर्ण इटली के पेट्रोनी
और सेसा को मिला जिन्होंने 38 का स्कोर किया। चीन के हिस्से कांस्य पदक
आया।
एशियाई खेल : कुसाले, तोमर, श्योरण ने भारत को 50 मीटर राइफल 3-पोजीशन में रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण दिलाया
स्क्वैश में भारत को मिला ब्रॉन्ज
एशियन गेम्स में होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर
Daily Horoscope