• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छक्के मारने के लिए बड़े शरीर की जरूरत नहीं : रोहित

You do not need big muscles to hit maximums: Rohit - Cricket News in Hindi

राजकोट। कप्तान रोहित शर्मा की दमदार पारी के दम पर भारत ने बांग्लादेश को यहां दूसरे टी-20 मैच में आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। रोहित ने इस मैच में 43 गेंदों पर 85 रन बनाए। उनकी इस पारी में छह चौके और छह छक्के शामिल हैं।

मैच के बाद वह चहल टीवी पर हाजिर हुए बड़े-बड़े छक्के मारने का राज सभी को बताया।

रोहित ने मोसद्दक हुसैन को लगाए गए लगातार तीन छक्कों के बारे में बात करते हुए कहा, "जब मैंने तीन छक्के लगाए तो मैंने अगली तीन गेंदों पर भी छक्का लगाने के बारे में सोचा, लेकिन मैंने चौथी गेंद मिस कर दी और फिर एक रन ले लिया।"

रोहित ने कहा, "आपको बड़े छक्के मारने के लिए बड़ा शरीर नहीं चाहिए होता है। यहां तक की आप (चहल) भी छक्के मार सकते हैं। छक्के मारने के लिए केवल पावर ही नहीं टाइमिंग की भी जरूरत पड़ती है। गेंद बल्ले के बीच में लगनी चाहिए और आपका सिर स्थिर होना चाहिए। छक्के मारने के लिए बहुत सारी चीजों का ध्यान रखना होता है।"

सीरीज का तीसरा मैच रविवार को नागपुर में खेला जाएगा। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-You do not need big muscles to hit maximums: Rohit
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: big muscles, hit maximums, rohit sharma, ind vs ban, india vs bangladesh, रोहित शर्मा, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved