• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

WTC फाइनल : 25 मई तक आईपीएल छोड़ सकते हैं दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी

WTC Final: South African players may leave IPL by May 25 - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के बाकी बचे हुए मैचों का आयोजन 17 मई से होने जा रहा है। फाइनल मैच 3 जून को खेला जाएगा। आईपीएल में दक्षिण अफ्रीका के आठ ऐसे खिलाड़ी खेल रहे हैं जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच का भी हिस्सा हैं। इन खिलाड़ियों के 25 मई तक इस लीग को छोड़ने की उम्मीद है, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने इन खिलाड़ियों को 26 मई तक घर वापस लौटने के लिए कहा है। आईपीएल 2025 में इस बार कुल मिलाकर 20 दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी खेल रहे हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के लॉर्ड्स में 11 जून को खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश (मुंबई इंडियंस), वियान मुल्डर (सनराइजर्स हैदराबाद), मार्को जानसेन (पंजाब किंग्स), एडेन मार्करम (लखनऊ सुपरजाइंट्स), लुंगी एनगिडी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), कगिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस), रयान रिकेल्टन (मुंबई इंडियंस) और ट्रिस्टन स्टब्स (दिल्ली कैपिटल्स) को डब्ल्यूटीसी फाइनल टीम में शामिल किया गया है।
भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया घटनाक्रम के चलते आईपीएल को एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया था। अब लीग स्टेज का समापन 27 मई और प्लेऑफ की शुरुआत 29 मई को होगी। जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम को 30 मई को इंग्लैंड के लिए रवाना होना है। ऐसे में इन आठ खिलाड़ियों को टीम के पहले ही जुड़ना है। इसका मतलब यह है कि आईपीएल के प्लेऑफ में इन खिलाड़ियों की उपस्थिति नहीं हो पाएगी।
बताया जा रहा है कि इस विषय पर बीसीसीआई और सीएसए के बीच बातचीत जारी है। दक्षिण अफ्रीका की टीम 31 मई को इंग्लैंड में पहुंच जाएगी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले वार्म-अप मैच खेलेगी।
आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस अंक तालिका में टॉप-4 पर विराजमान हैं। जबकि दिल्ली कैपिटल्स के पास भी प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका है। सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर है और लखनऊ सुपरजाइंट्स के पास भी बहुत मौके नहीं हैं।
ऐसे में जीटी की टीम प्लेऑफ में कगिसो रबाडा को मिस कर सकती है, जबकि पंजाब किंग्स मार्को जानसेन के बिना खेल सकती है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, मार्को जानसेन, कागिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, काइल वेरिन, डेविड बेडिंघम, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन, सेनुरन मुथुसामी, डेन पैटरसन।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-WTC Final: South African players may leave IPL by May 25
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: wtc final, south africa, wtc, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved