लंदन। विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की हाई जंप इवेंट में भारत के शरद कुमार और वरुण भाटी ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। शरद और भाटी ने मैडल पुरुषों की ऊंची कूद की टी-42 कैटिगरी में जीते। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शरद ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 1.84 मीटर की छलांग के साथ रजत जीता, जबकि रियो पैरालंपिक्स में पदक जीतने वाले वरुण ने 1.77 मीटर ऊंची जंप लगा कांस्य अपने नाम किया। इस इवेंट का स्वर्ण पदक अमेरिका के सैम ग्रीवी ने 1.86 मीटर की छलांग लगाकर जीता।
यह चैंपियनशिप का अंतिम दिन था और भारत पांच पदक के साथ 29वें स्थान पर रहा। इससे पहले भारत के लिए सुंदर सिंह गुर्जर ने जैवलिन थ्रो इवेंट में स्वर्ण, अमित सरोहा ने क्लब थ्रो इवेंट की एफ 51 कैटिगरी में रजत और करमज्योति दलाल ने डिस्कस थ्रो में कांस्य अपनी झोली में डाला।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope