• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विश्व कप : रोहित ने U-19 टीम के लिए कही यह बात, प्रियम हैं कप्तान, पिछली बार पृथ्वी ने जिताया था खिताब

World Cup under19 squad strong enough: Rohit - Cricket News in Hindi

मुम्बई। भारत की सीनियर टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने माना है कि विश्वकप के लिए जाने वाली अंडर-19 टीम काफी मजबूत है और यह टीम दक्षिण अफ्रीका में अपने खिताब की रक्षा करने पूरा दमखम झोंक देगी। यू-19 विश्वकप के 13वें संस्करण का आयोजन 16 टीमों के बीच खेला जाना है। इन टीमों को 4 ग्रुप में विभाजित किया गया है। प्रियम गर्ग भारत की कप्तानी करेंगे। यह विश्वकप 17 जनवरी से 9 फरवरी के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम को ग्रुप-ए में जापान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ रखा गया है। हर ग्रुप से 2 टॉप टीमें सुपर लीग स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी। रोहित ने एक इवेंट से इतर कहा "हमारी टीम हमेशा की तरह मजबूत दिख रही है। हम बीते संस्करण का खिताब जीते थे। मैं यह तो नहीं कह सकता कि इस साल भी हमारी टीम निश्चित तौर पर जीतेगी लेकिन इतना जरूर कह सकता हूं कि यह टीम काफी अच्छा खेलेगी। इन खिलाड़ियों के लिए यह बड़ा प्लेटफार्म है और ऐसे में सभी अच्छा करना चाहेंगे। मुझे उम्मीद है कि यह टीम कप घर लेकर आएगी।"
भारत ने पिछले साल पृथ्वी शॉ की कप्तानी में यह खिताब जीता था। मौजूदा विजेता को अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ 19 जनवरी को खेलना है। इसके बाद 21 और 24 जनवरी को भारत का सामना जापान और न्यूजीलैंड से होगा।
भारत ने अभी तक 4 बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता है और वह इस विश्व कप में सबसे सफल टीम भी है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-World Cup under19 squad strong enough: Rohit
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: under-19 cricket team opener rohit sharma under-19 world cup priyam garg under-19 team captain in south africa, रोहित शर्मा, प्रियम गर्ग, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved