• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विश्व कप : श्रीलंकाई टीम 135 रन पर ढेर, न्यूजीलैंड जीत के करीब

World Cup 2019 match between new zealand and sri lanka - Cricket News in Hindi

कार्डिफ। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने यहां सोफिया गार्डंस मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को आईसीसी विश्व कप-2019 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मैट हेनरी के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बूते न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 135 रन पर समेट दिया। श्रीलंका की टीम 29.2 ओवरों का सामना कर सकी। जवाब में अंतिम समाचार मिलने तक न्यूजीलैंड के 13 ओवर में 101/0 रन हो गए थे।

इससे पहले श्रीलंका की ओर से कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने सबसे अधिक नाबाद 52 रन बनाए, जबकि कुशल परेरा ने 29 और थिसिरा परेरा ने 27 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से हेनरी और लॉकी फग्र्यूसन ने 3-3 विकेट लिए। चार गेंदबाजों को 1-1 विकेट मिला। न्यूजीलैंड ने इस मैच के लिए टॉम ब्लंडल, टिम साउदी, हेनरी निकोलस और ईश सोढ़ी को बाहर बैठाया। श्रीलंका ने भी जैफ्री वैंडरसे, मिलिंदा श्रीवर्दना, नुवान प्रदीप और अविश्का फर्नांडो को मौका नहीं दिया।


न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मैट हेनरी, लॉकी फग्र्यूसन, टॉम लैथम, कोलिन मुनरो, जिम्मी नीशाम, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट।

श्रीलंका : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरू थिरिमाने, कुशल परेरा (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डीसिल्वा, इसुरु उदाना, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, कुशल मेंडिस, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-World Cup 2019 match between new zealand and sri lanka
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world cup 2019, new zealand and sri lanka, new zealand, sri lanka, kane williamson, dimuth karunaratne, trent boult, lasith malinga, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved