• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

वॉ के हिसाब से इस टीम पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने कहा है कि इंग्लैंड में खेले जा रहे मौजूदा विश्व कप में वेस्टइंडीज की टीम पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने आईसीसी की वेबसाइट पर लिखे कॉलम में यह बात कही है। वॉ ने लिखा कि वेस्टइंडीज की टीम मैच विजेता खिलाडिय़ों से भरी है और उनको अगर थोड़ा सा मौका मिल जाए तो वे हावी हो जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में 1999 में विश्व कप जिताने वाले कप्तान ने लिखा कि इस टूर्नामेंट में वह ऐसी टीम है जिस पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। उनके पास ऐसी बल्लेबाजी है जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकती है। दो बार की विश्व विजेता विंडीज की टीम में क्रिस गेल, आंद्रे रसैल, कार्लोस ब्रेथवेट जैसे खिलाड़ी हैं जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वॉ को हालांकि यह भी लगता है कि विंडीज का एक ही तरह की क्रिकेट खेलना उसे परेशानी में डाल सकता है। उन्होंने कहा कि जब उनकी बल्लेबाजी चलती है तो कोई भी मैदान उनके लिए बड़ा नहीं है, लेकिन एक बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण के सामने उनका एक ही तरह की क्रिकेट खेलना भारी पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-World Cup 2019 : West Indies most dangerous team, says Steve Waugh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world cup 2019, west indies, most dangerous team, steve waugh, australia, former captain steve waugh, all rounder steve waugh, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved